सेंटेवीटा अस्‍पताल में नि:शुल्‍क जांच शिवर, 72 मरीजों की हुई जांच

रांची : सेंटेवीटा अस्‍पताल में नि:शुल्‍क जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर को शारीरिक कष्‍ट राहत शिविर का नाम दिया गया. अस्‍पताल के ऑर्थोपेडिक चिकित्‍सक डॉ पवन कुमार ने करीब 72 मरीजों की जांच कर उचित सलाह दी. मरीजों की हड्डी में किसी भी प्रकार के दर्द जैसे पीठ में दर्द, जोड़ों या […]

रांची : सेंटेवीटा अस्‍पताल में नि:शुल्‍क जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर को शारीरिक कष्‍ट राहत शिविर का नाम दिया गया. अस्‍पताल के ऑर्थोपेडिक चिकित्‍सक डॉ पवन कुमार ने करीब 72 मरीजों की जांच कर उचित सलाह दी. मरीजों की हड्डी में किसी भी प्रकार के दर्द जैसे पीठ में दर्द, जोड़ों या घुटनों का दर्द आदि की जांच की गयी.

शिविर में मुफ्त चिकित्‍सीय परामर्श, बोन मास डेनसिटी जांच, ब्‍लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, यूरिक एसिड जांच, खून जांच और एक्‍स रे में 20 फीसदी की छूट आदि की व्‍यवस्‍था की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >