रांची : मोबाइल छीनने का विरोध करने पर पॉलिटेक्निक छात्र पर हमला

रांची : बहू बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के फाइनल इयर के छात्र सुधीर कुमार पर तीन अपराधियों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चाकू से गले पर हमला कर दिया. घायल सुधीर को संत बरनवास अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, […]

रांची : बहू बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के फाइनल इयर के छात्र सुधीर कुमार पर तीन अपराधियों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चाकू से गले पर हमला कर दिया. घायल सुधीर को संत बरनवास अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, हमला करने वाले युवक को छात्रों ने पकड़ कर लोअर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया है.
इधर, घटना के बाद सुरक्षा व अन्य मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में छात्रों ने हंगामा किया. इधर, प्राचार्य व हॉस्टल इंचार्ज जानकारी देने के बाद भी वहां नहीं पहुंचे और अपना मोबाइल बंद कर लिया. बाद में लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा कर मामला शांत कराया़
छात्रों ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे सुधीर कुमार कॉलेज परिसर में मोबाइल से बात कर रहा था़ उसी समय एक बाइक पर तीन अपराधी पहुंचे और सुधीर का मोबाइल छीन कर भागने लगे. सुधीर ने इसका विरोध किया, तो उनलोगों ने सुधीर के गले पर चाकू से हमला कर दिया.
भागने के दौरान सुधीर ने बाइक के पीछे बैठे एक अपराधी को पकड़ लिया. उसके पास से चाकू भी जब्त किया गया है. पकड़े गये युवक ने अपना नाम समीर बताया है, जबकि उसके साथ सन्नी व अन्य भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >