रांची : एसटी-एससी मामले के चार को जेल

रांची : अपर न्यायायुक्त एसपी दुबे की अदालत ने एसटी-एससी मामले के आराेपी राजेंद्र गोप, योगेंद्र गोप, कामेश्वर गोप एवं ओम प्रकाश साह को जेल भेज दिया. इसके पूर्व आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत याचिका दाखिल की थी. आरोपियों के खिलाफ विष्णु उरांव ने 10 दिसंबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें […]

रांची : अपर न्यायायुक्त एसपी दुबे की अदालत ने एसटी-एससी मामले के आराेपी राजेंद्र गोप, योगेंद्र गोप, कामेश्वर गोप एवं ओम प्रकाश साह को जेल भेज दिया. इसके पूर्व आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत याचिका दाखिल की थी. आरोपियों के खिलाफ विष्णु उरांव ने 10 दिसंबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा था कि चारों ने घर बनाने के दौरान एक लाख की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर घर नहीं बनाने की धमकी दी थी. इस दौरान मार कर गाड़ देने व जाति सूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >