रांची : एचइसी क्षेत्र में 13 को चक्का जाम किया जायेगा

रांची : एचइसी नागरिक परिषद की बैठक मुख्य संयोजक कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई. श्री यादव ने कहा कि एचइसी प्रबंधन द्वारा एलटीएल धरकों को नोटिस भेज कर लीज रद्द करने की चेतावनी दी जा रही है. साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा एलटीएल आवास की चहारदीवारी के अंदर बनाये गये अतिरिक्त कमरे को तोड़ने […]

रांची : एचइसी नागरिक परिषद की बैठक मुख्य संयोजक कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई. श्री यादव ने कहा कि एचइसी प्रबंधन द्वारा एलटीएल धरकों को नोटिस भेज कर लीज रद्द करने की चेतावनी दी जा रही है.
साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा एलटीएल आवास की चहारदीवारी के अंदर बनाये गये अतिरिक्त कमरे को तोड़ने का प्रयास कर लोगों को उकसाया जा रहा है. इन विषयों पर परिषद ने आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए रणनीति तैयार कर ली है. इसी रणनीति के तहत 13 मार्च को एचइसी क्षेत्र में चक्का जाम किया जायेगा. एचइसी मुख्यालय का घेराव भी होगा. तीन मार्च व 10 मार्च को धुर्वा बस स्टैंड के समक्ष जनसभा होगी. 12 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >