रांची : जैक द्वारा ली गयी आठवीं की बोर्ड परीक्षा ही फाइनल होगी

विद्यालय स्तर पर अब नहीं ली जायेगी आठवीं की परीक्षा शिक्षा सचिव ने सभी जिलों के डीइओ को भेजा पत्र मार्च के अंत तक जारी किया जायेगा रिजल्ट रांची : राज्य के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा आठ में अलग से कोई वार्षिक परीक्षा नहीं ली जायेगी. जैक द्वारा गत दिनों ली गयी कक्षा आठ […]

विद्यालय स्तर पर अब नहीं ली जायेगी आठवीं की परीक्षा
शिक्षा सचिव ने सभी जिलों के डीइओ को भेजा पत्र
मार्च के अंत तक जारी किया जायेगा रिजल्ट
रांची : राज्य के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा आठ में अलग से कोई वार्षिक परीक्षा नहीं ली जायेगी. जैक द्वारा गत दिनों ली गयी कक्षा आठ की बाेर्ड परीक्षा ही फाइनल परीक्षा होगी.
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को दिशा-निर्देश भेजा है. पत्र में कहा गया है कि जैक द्वारा कक्षा आठ में संस्कृत, उर्दू एवं क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा नहीं ली गयी है. इन विषयों की परीक्षा पूर्व की भांति विद्यालय स्तर पर ली जायेगी.
इसके लिए जैक या विभाग की ओर से कोई प्रश्न पत्र नहीं दिया जायेगा. जैक द्वारा परीक्षा लिये जाने के बाद भी कक्षा आठ की कक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी. सभी विद्यालयों की यह जिम्मेदारी होगी कि कक्षा आठ पास सभी विद्यार्थियों का कक्षा नौ में नामांकन सुनिश्चित कराया जाये. इसकी रिपोर्ट विभाग को देने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >