सेना के जवान अविनाश दुबे का शव रांची पहुंचा

रांची : कोहिमा में पदस्थापित सेना के जवान अविनाश दुबे का शव मंगलवार को रांची पहुंचा. यहां उन्हें सलामी दी गयी अौर उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया. अविनाश दुबे का शव भुरकुंडा ले जाया गया. वहां मंगलवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनका निधन 15 फरवरी को ही हो गया […]

रांची : कोहिमा में पदस्थापित सेना के जवान अविनाश दुबे का शव मंगलवार को रांची पहुंचा. यहां उन्हें सलामी दी गयी अौर उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया. अविनाश दुबे का शव भुरकुंडा ले जाया गया.
वहां मंगलवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनका निधन 15 फरवरी को ही हो गया था. वे गढ़वा जिला के गांडी गांव के रहनेवाले थे. अविनाश के घर से जब शव यात्रा निकली, तो पूरा भुरकुंडा कोयलांचल उस यात्रा में शामिल होने को बेताब दिख रहा था. नौ साल के पुत्र पीयूष दुबे ने पिता को मुखाग्नि दी. मालूम हो कि पुलवामा घटना से वे काफी मर्माहत हो गये थे, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया था और उनकी मृत्यु हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >