रांची : देश को बांटने की हो रही है साजिश : धर्मपाल सिंह

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रांची : भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय हरमू में हुई. इसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा परिवार की रीढ़ है. आज देश को बांटने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. अल्पसंख्यक […]

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
रांची : भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय हरमू में हुई. इसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा परिवार की रीढ़ है. आज देश को बांटने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. अल्पसंख्यक समाज को विकास से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने कहा कि एक-एक पदाधिकारी जिलों का दौरा करें और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं. जल्द ही सभी पदाधिकारियों को लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया जायेगा.
मो कमाल खान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बहुत सारी लाभकारी योजनाएं चला रही हैं, जिसका सीधा लाभ अल्पसंख्यक को मिलेगा. इस मौके पर काजिम कुरैशी, नाजीर खान, सोनी तबस्सुम, करीम खान, तारीक इमरान, नजीबुल हक, नजमुल होदा, अब्बु असरफ, अालमगीर अंसारी, अथर कमरान, अनवर हेयर, मो अजहर आलम,तयदार आलम, शकील अहमद, मो रब्बानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >