रांची : सिमडेगा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का निधन

रांची : सिमडेगा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो श्याम नारायण प्रसाद (87 वर्ष) का निधन हो गया. उनका इलाज रांची के राज हॉस्पिटल में चला रहा था, जहां बुधवार की सुबह 7.15 बजे निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार 14 फरवरी को 11:30 बजे तामड़ा रोड स्थित पालामाड़ा नदी के तट पर किया जायेगा. वे […]

रांची : सिमडेगा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो श्याम नारायण प्रसाद (87 वर्ष) का निधन हो गया. उनका इलाज रांची के राज हॉस्पिटल में चला रहा था, जहां बुधवार की सुबह 7.15 बजे निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार 14 फरवरी को 11:30 बजे तामड़ा रोड स्थित पालामाड़ा नदी के तट पर किया जायेगा. वे 1962 से सिमडेगा कॉलेज में व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे.

कॉलेज के संस्थापक शिक्षकों में से एक थे. कॉलेज के प्राचार्य के पद पर भी रहे. 1994 में वे सेवानिवृत्त हुए. संत जेवियर कॉलेज, रांची में भी उन्होंने छह माह तक व्याख्याता के रूप में कार्य किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >