रांची : गुप्त सूचना के अाधार पर नेशनल नारकोटिक्स ब्यूरो ( एनसीबी)की टीम ने ओरमांझी के टॉल प्लाजा के समीप छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रक के केबिन में गुप्त स्थान बनाकर रखा गया 420 किलो गांजा के साथ पटना निवासी दीपक कुमार व बक्सर निवासी अजय राय को गिरफ्तार किया गया़
इस संबंध में एनसीबी एसपी देवानंद ने बताया कि 420 किलो गांजा का बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपये है. छापेमारी में एनसीबी के तीन इंस्पेक्टर व चार सिपाही शामिल थे. एसपी देवानंद ने बताया कि दीपक कुमार व अजय राय को एनसीबी ने केस कर होटवार जेल भेज दिया है़
