रांची : अशोक नगर निवासी व निजी संस्थान में काम करनेवाले शैलेंद्र कुमार लाल के खाता से साइबर अपराधियों ने यूपीआइ नंबर के माध्यम से 78 हजार रुपये उड़ा लियेे. इस संबंध में उन्होंने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़
उन्होंने प्राथमिकी में लिखा है कि उन्हें बैंक अधिकारी बन कर किसी ने फोन किया और कहाकि आपका केवाइसी नहीं हुआ है, जिस कारण आपका एकाउंट बंद कर दिया जायेगा. इससे बचने के लिए आपके मोबाइल पर मैसेज और ओटीपी आयेगा, उसे संबंधित नंबर पर फारवर्ड कर दे़ं उनके मोबाइल पर कोडेज मैसेज आया, तो उन्होंने बताये गये मोबाइल नंबर पर फारवर्ड कर दिया. मैसेज फारवर्ड करने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 78 हजार की निकासी का मैसेज आया़ इसके बाद वह अरगोड़ा थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.
गाड़ीखाना निवासी के खाते से नौ हजार निकाले : कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी रेखा केडिया के खाते से साइबर अपराधियों ने नौ हजार रुपये की निकासी कर ली.
अपराधियों ने उनसे फोन कर कहा कि आपका एटीएम कार्ड जल्द बंद हो जायेगा़ खाता चालू रखने के लिए कार्ड और पिन नंबर बताना होगा. तब रेखा ने उसे अपना कार्ड व पिन नंबर बता दिया़ थोड़ी देर बाद रेखा के मोबाइल पर रुपये की निकासी का मैसेज आया. इस बाबत रेखा ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
