रांची : नगर निगम की पर्यटक बस के लिए 08678856542 कर सकते हैं फोन

रांची : पर्यटन बस सेवा के दूसरे दिन सोमवार को रांची नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 08678856542 जारी किया है. आमलोगों इस सेवा के संबंध में जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए उक्त नंबर पर फोन कर सकते हैं. सिटी मैनेजर सौरभ कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उक्त […]

रांची : पर्यटन बस सेवा के दूसरे दिन सोमवार को रांची नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर 08678856542 जारी किया है. आमलोगों इस सेवा के संबंध में जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए उक्त नंबर पर फोन कर सकते हैं. सिटी मैनेजर सौरभ कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उक्त नंबर पर लोग बसों की बुकिंग व अन्य जानकारी ले सकते हैं.
गौरतलब है कि आमलोगों को राजधानी और इसके आसपास स्थित पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के लिए नगर निगम ने 30 दिसंबर 2018 को पर्यटक बस सेवा शुरू की है. ये बसें रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन सुबह आठ बजे रातू रोड चौराहे और रांची रेलवे स्टेशन से खुलेंगी. फिलहाल जिन जगहों के लिए बसें चल रही हैं, उनमें ओरमांझी चिड़ियाघर, बायो डायवर्सिटी पार्क और पंचघाघ शामिल हैं.
आज भी चलेगी पर्यटक बसें : एक जनवरी के मद्देनजर मंगलवार को भी पर्यटन स्थलों के लिए बसें रवाना की जायेंगी. ओरमांझी चिड़ियाघर के लिए अप-डाउन का किराया 60 रुपये और बायाे डायवर्सिटी के लिए अप-डाउन का किराया 100 रुपये निर्धारित है.
वहीं, पंचघाघ के लिए पूरी बस बुक करानी होगी, जिसके लिए 2500 और तेल का खर्च देना होगा. सिटी मैनेजर सौरभ कुमार की मानें, तो बहुत जल्द पतरातू घाटी और जोन्हा फॉल के लिए यह सेवा शुरू की जायेगी. लोग चाहें तो निगम के इन बसों की बुकिंग भी करवा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >