झारखंड के 16 आइएएस अधिकारियों को प्रोन्नति

रांची : राज्य सरकार ने 16 आइएएस अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है. रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, श्रमायुक्त विप्रा भाल, टीआरआइ के निदेशक रणेंद्र कुमार, निदेशक पशुपालन चितरंजन कुमार, नगर विकास के अपर सचिव भवानी प्रसाद लाल दास, खेलकूद निदेशक अनिल कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के अपर सचिव अनिल कुमार राय व इकबाल […]

रांची : राज्य सरकार ने 16 आइएएस अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है. रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, श्रमायुक्त विप्रा भाल, टीआरआइ के निदेशक रणेंद्र कुमार, निदेशक पशुपालन चितरंजन कुमार, नगर विकास के अपर सचिव भवानी प्रसाद लाल दास, खेलकूद निदेशक अनिल कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के अपर सचिव अनिल कुमार राय व इकबाल आलम अंसारी, निबंधक सहयोग समितियां सुचित्रा सिन्हा, हस्तकरघा निदेशक उदय प्रताप, संस्कृति निदेशक अशोक कुमार सिंह, आरआरडीए के उपाध्यक्ष राज कुमार, खाद्य विभाग के अपर सचिव बद्रीनाथ चौबे, सूचना जनसंपर्क निदेशक रामलखन प्रसाद गुप्ता, उच्च शिक्षा निदेशक दिनेश प्रसाद व देवघर के नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह को एक जनवरी 2019 के प्रभाव से प्रोन्नति प्रदान की गयी है.
पर्यटन व खाद्य आपूर्ति विभाग के तीन अपर सचिवों को उसी विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है. वहीं, शेष अधिकारियों को प्रोन्नति के बाद वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >