झारखंड : पशु व्यापार के आरोपी मजलूम अंसारी व इम्तियाज खान की हत्या मामले में आठ को उम्रकैद

लातेहार : लातेहार कोर्ट ने आज मजलूम अंसारी व 12 वर्ष के इम्तियाज़ खान की पिटाई करने के बाद उन्हें फांसी पर लटकाकर जान लेने के आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही सभी आरोपियों पर 25000 जुर्माना लगाया गया है. ध्यान दें, अब आपके कंप्यूटर पर है सरकार की नजर, गृह […]


लातेहार :
लातेहार कोर्ट ने आज मजलूम अंसारी व 12 वर्ष के इम्तियाज़ खान की पिटाई करने के बाद उन्हें फांसी पर लटकाकर जान लेने के आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही सभी आरोपियों पर 25000 जुर्माना लगाया गया है.

ध्यान दें, अब आपके कंप्यूटर पर है सरकार की नजर, गृह मंत्रालय ने इन दस एजेंसियों को दिये निगरानी के अधिकार

घटना वर्ष 2016 की है जब लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित झाबर ग्राम के खपरैल बर के पास पशु व्यापारी मजलूम अंसारी (35) व इम्तियाज खान (12) की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गयी थी. शवों को पेड़ से लटका दिया गया. इनपर पशु व्यापार का आरोप लगा था. मजलूम अंसारी हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा का और इम्तियाज खान आराहरा का रहनेवाला था.

सोहराबुद्दीन मुठभेड़ केस: कोर्ट ने सभी 22 आरोपी पुलिसकर्मियों को किया बरी

घटना के विरोध में परिजनों और आक्रोशित लोगों ने बालूमाथ थाना चौक के समीप काफी हंगामा किया था. पुलिस ने आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज किया था. पुलिस ने करीब 80 चक्र हवाई फायरिंग भी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >