रांची : होर्डिंग के खंभे से टकरायी बस, बाल-बाल बचे यात्री

रांची : रांची-हजारीबाग मार्ग पर खेलगांव मोड़ के पास (दीपाटोली) बुधवार की रात नटराज नामक यात्री बस (जेएच02आर-3390) होर्डिंग के खंभे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि घटना में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गये. घटना के बाद ड्राइवर बस से कूद कर फरार हो गया. बाद में प्रशासन के सहयोग से यात्रियों […]

रांची : रांची-हजारीबाग मार्ग पर खेलगांव मोड़ के पास (दीपाटोली) बुधवार की रात नटराज नामक यात्री बस (जेएच02आर-3390) होर्डिंग के खंभे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि घटना में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गये. घटना के बाद ड्राइवर बस से कूद कर फरार हो गया.
बाद में प्रशासन के सहयोग से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया. सदर थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार रात लगभग 12.30 बजे नटराज बस (बिहार शरीफ से टाटा जा रही थी) होर्डिंग के पोल से टकरा गयी. सामने से आ रहे वाहन की रोशनी के कारण बस चालक संतुलन खो बैठा और यह घटना हो गयी. बस का अगला हिस्सा व खंभा क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >