रांची : पारा शिक्षक की मौत गलत नीति का परिणाम

रांची : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ संघर्ष समिति के महामंत्री कुमार सत्यम भारद्वाज ने कहा कि दुमका में मंत्री लुईस मरांडी के आवास के बाहर धरना पर बैठे पारा शिक्षक की मौत सरकार की नीति का ही परिणाम है. उन्होंने संघ की अोर से पारा शिक्षक को श्रद्धांजलि दी. साथ ही कहा कि […]

रांची : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ संघर्ष समिति के महामंत्री कुमार सत्यम भारद्वाज ने कहा कि दुमका में मंत्री लुईस मरांडी के आवास के बाहर धरना पर बैठे पारा शिक्षक की मौत सरकार की नीति का ही परिणाम है.
उन्होंने संघ की अोर से पारा शिक्षक को श्रद्धांजलि दी. साथ ही कहा कि सरकार की जन विरोधी नीति के कारण ऐसा हुआ. सरकार को जन कल्याणकारी होना चाहिए. सरकार को आंदोलनरत पारा शिक्षक व राजस्वकर्मियों से सकारात्मक वार्ता करनी चाहिए, न कि उनकी मर्यादा व अस्तित्व को मिटाने का प्रयास करना चाहिए. संघ ने राज्य सरकार को संवेदनहीन बताते हुए इसकी आलोचना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >