रांची : पांच राज्यों के आये विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को देश की जनता ने स्वीकार किया है. 2019 में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में ही बनेगी.
उन्होंने कहा कि मध्य भारत के तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की जनता केंद्र एवं राज्य सरकार के वादाखिलाफी और जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस द्वारा जनता के सहयोग से लगातार किये जा रहे आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को बहुमत देने का काम किया है. यह जनता की जीत है.
कांग्रेस पार्टी ने सेमीफाइनल जीता है और फाइनल भी अवश्य जीतेगी. चुनाव परिणाम साफ इशारा कर रहा हैं कि जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी. जनता अब समझ चुकी है कि उसे गुमराह कर भाजपा ने सत्ता हासिल की थी. आज सरकार के नीतियों से जनता में आक्रोश है. आनेवाले दिन में जनता भाजपा एवं उनकी सरकार को पूरी तरह से नकार देगी.
