रांची : एसटी का दर्जा नहीं मिला, तो सरकार के खिलाफ वोट देंगे

कुरमी/कुड़मी समाज के चिंतन-मंथन में हुआ निर्णय रांची : कुरमी/कुड़मी समाज का चिंतन-मंथन शिविर लालचन महतो की अध्यक्षता में विधानसभा सभागार में हुआ़. इसमें निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव के पहले कुरमी/कुड़मी/कुर्मी को जनजाति की श्रेणी में शामिल नहीं करने पर समाज सरकार के विरोध में मतदान करेगा़ कुरमी/ कुड़मी/कुर्मी को अलग-अलग बतानेवालों का […]

कुरमी/कुड़मी समाज के चिंतन-मंथन में हुआ निर्णय
रांची : कुरमी/कुड़मी समाज का चिंतन-मंथन शिविर लालचन महतो की अध्यक्षता में विधानसभा सभागार में हुआ़. इसमें निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव के पहले कुरमी/कुड़मी/कुर्मी को जनजाति की श्रेणी में शामिल नहीं करने पर समाज सरकार के विरोध में मतदान करेगा़
कुरमी/ कुड़मी/कुर्मी को अलग-अलग बतानेवालों का विरोध किया जायेगा़ इस अवसर पर 51 सदस्यीय संचालन समिति का गठन भी किया गया, जिसकी बैठक छह जनवरी को होगी़ शिविर में कुरमी विकास मोर्चा के शीतल ओहदार, कुरमी महासभा के भगीरथ महतो, कुरमी संघर्ष मोर्चा के कालिपद महतो, बाईशी कुटुम के ग्यामेश्वर सिंह, कुरमी सेना के पशुपतिनाथ महतो, आदिवासी कुड़मी समाज के बुद्धेश्वर महतो, कुरमी समाज के मधुसूदन महतो, लाल किशुन महथा, डाॅ परमानंद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >