मांडर : कंजिया मुखिया के पुत्र व भतीजे की दुर्घटना में मौत

बाइक सहित बीआरखो पुल से नीचे गिर गये थे एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम मांडर : कंजिया पंचायत के मुखिया प्रेमचंद एक्का के पुत्र अतुल एक्का (17 वर्ष) व भतीजे अनूप एक्का (23 वर्ष) की रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दुर्घटना […]

बाइक सहित बीआरखो पुल से नीचे गिर गये थे
एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम
मांडर : कंजिया पंचायत के मुखिया प्रेमचंद एक्का के पुत्र अतुल एक्का (17 वर्ष) व भतीजे अनूप एक्का (23 वर्ष) की रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दुर्घटना सोसई-बंझिला मार्ग पर बीआरखो पुल के निकट हुई. अतुल एक्का व अनूप एक्का शाम करीब साढ़े सात बजे सरगांव से बाइक से अपने घर सोसई लौट रहे थे.
इसी क्रम में वे बाइक सहित असंतुलित होकर बीआरखो पुल के नीचे गिर गये. सूचना मिलने पर परिजनों ने दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इससे पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी. अतुल एक्का मुखिया प्रेमचंद एक्का का इकलौता पुत्र था. जबकि अनूप एक्का मुखिया के बड़े भाई फूलचंद एक्का का पुत्र था. एक साथ दो युवकों की मौत से सोसई गांव में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >