रांची : आठ को झामुमो राज्य कार्यकारिणी की बैठक

रांची : झामुमो राज्य कार्यकारिणी की बैठक आठ दिसंबर को होगी. बैठक में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत पार्टी के सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे. प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. यह भी तय किया जायेगा कि पार्टी नेता कोलेबिरा उप […]

रांची : झामुमो राज्य कार्यकारिणी की बैठक आठ दिसंबर को होगी. बैठक में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत पार्टी के सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे. प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. यह भी तय किया जायेगा कि पार्टी नेता कोलेबिरा उप चुनाव में झापा प्रत्याशी मेनन एक्का के समर्थन में चुनाव प्रचार करने जायेंगे अथवा नहीं. पार्टी पहले ही झापा प्रत्याशी मेनन एक्का को समर्थन करने की घोषणा कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >