रांची : कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय इंडप्लास-18 में आये निवेशकों ने झारखंड में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क में निवेश की इच्छा जतायी है. यहां उद्योग निदेशालय द्वारा एक स्टॉल लगाया गया था. स्टॉल में निवेशकों को बताया गया कि झारखंड सरकार प्लास्टिक इंडस्ट्रीज को प्राथमिकता में रखी हुई है, क्योंकि इसमें रोजगार का सृजन ज्यादा होता है. देवघर में झारखंड प्लास्टिक पार्क का निर्माण हो रहा है.
यहां निवेशकों को सरकार तमाम तरह की सुविधाएं देगी. इंडप्लास में इंडियन प्लास्टिक फेडरेशन के अध्यक्ष आलोक टिबड़ेवाल ने घोषणा की है कि दो महीने के अंदर ही इंडियन प्लास्टिक फेडरेशन के झारखंड चैप्टर का गठन कर लिया जायेगा, ताकि राज्य में प्लास्टिक इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जा सके. तीन दिवसीय इस आयोजन में झारखंड के स्टॉल में 300 से अधिक निवेशकों ने प्लास्टिक पार्क के बाबत जानकारी ली.
