रांची : वार्ता के बाद चालक संघ का धरना खत्म

रांची : झारखंड राज्य मोटरयान चालक संघ ने सोमवार को डोरंडा स्थित वन भवन के सामने धरना दिया. धरने के बाद तीन बजे संघ के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया गया. पीसीसीएफ (राजपत्रित) शशिनंद कुलियार के साथ वार्ता के बाद संघ ने धरना समाप्त कर दिया. इसमें चालकों को आनेवाली नियुक्तियों में प्राथमिकता देने […]

रांची : झारखंड राज्य मोटरयान चालक संघ ने सोमवार को डोरंडा स्थित वन भवन के सामने धरना दिया. धरने के बाद तीन बजे संघ के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया गया. पीसीसीएफ (राजपत्रित) शशिनंद कुलियार के साथ वार्ता के बाद संघ ने धरना समाप्त कर दिया. इसमें चालकों को आनेवाली नियुक्तियों में प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया. जिनकी आयु नौकरी के लिए नहीं है, उनको संविदा पर रखी जायेगी.
संघ ने समान काम के बदले समान वेतन की मांग की. इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मी नौ माह से कैम्पा मद में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी चालकों के वेतन भुगतान की भी मांग रहे थे. पीसीसीएफ से मिलनेवाले प्रतिनिधिमंडल में राजन लाल, प्रकाश जायसवाल, अविनाश कुमार, जीतेंद्र कुमार, जेपी पंडित, उमेश प्रसाद व सृष्टिचरण महतो शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >