कांके डैम के कैचमेंट एरिया में भरी जा रही है मिट्टी, िवभाग खामोश

कांके डैम के कैचमेंट एरिया में मिट्टी भरने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. रोज रात को यहां जेसीबी व ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी भरी जा रही है. स्थानीय लोगों की मानें, तो जिस जमीन को भरा जा रहा है. वह डैम की है. झारखंड सरकार का आदेश है कि किसी भी प्रकार के […]

कांके डैम के कैचमेंट एरिया में मिट्टी भरने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. रोज रात को यहां जेसीबी व ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी भरी जा रही है. स्थानीय लोगों की मानें, तो जिस जमीन को भरा जा रहा है. वह डैम की है.
झारखंड सरकार का आदेश है कि किसी भी प्रकार के नदी, नाला व जल स्रोत से 50 फीट दूर तक की जमीन ओपेन स्पेस में होती है. वहां किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता है, लेकिन यहां पर तो डैम के कैचमेंट एरिया में ही मिट्टी भरी जा रही है. इसकी जानकारी नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को भी दी गयी है, लेकिन इस मामले में सभी खामोश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >