रांची : बड़ा तालाब में पानी में खड़े किये जा रहे हैं 142 पिलर

रांची : बड़ा तालाब के बीचोबीच स्थापित करने के लिए स्वामी विवेकानंद की मूर्ति तैयार कर ली गयी है. 12 जनवरी के पूर्व मूर्ति स्थापित कर दी जायेगी. मूर्ति तक पहुंचने के लिए बड़ा तालाब के किनारे से बीच टापू तक पुल तैयार किया जा रहा है. पुल के लिए बड़ा तालाब के पानी के […]

रांची : बड़ा तालाब के बीचोबीच स्थापित करने के लिए स्वामी विवेकानंद की मूर्ति तैयार कर ली गयी है. 12 जनवरी के पूर्व मूर्ति स्थापित कर दी जायेगी. मूर्ति तक पहुंचने के लिए बड़ा तालाब के किनारे से बीच टापू तक पुल तैयार किया जा रहा है. पुल के लिए बड़ा तालाब के पानी के अंदर कुल 142 पिलर खड़े किये जा रहे हैं.
इधर, बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की रफ्तार धीमी होने के कारण भवन निर्माण विभाग ने निर्माता कंपनी उर्मिला कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की है. दरअसल, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर नाराजगी जतायी थी. उसके बाद विभाग ने उक्त कंपनी को बचे हुए कार्य से टर्मिनेट करने का फैसला किया है
अब विभाग ने नॉमिनेशन के आधार पर शापोरजी पालोनजी को बचा हुआ काम देने का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है.ढाई करोड़ बढ़ गया बजट : पहले बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कुल 13 करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाया गया था. अब बचा हुआ काम पूरा करने के लिए विभाग ने पूर्व के स्टीमेट में 2.5 करोड़ रुपये की वृद्धि की है. इसमें 95 लाख रुपये का एक नया पुल भी शामिल किया गया है. भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार ने हर हाल में अगले साल 12 जनवरी तक काम पूरा करने के निर्देश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >