रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में मंगलवार को सजायाफ्ता पूर्व विधायक अमित महतो की अपील याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. अदालत में सुनवाई के दाैरान मामले के सूचक आलोक कुमार की अोर से बताया गया कि अमित महतो की सजा को बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गयी है. इसके बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तिथि निर्धारित की.
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अमित महतो ने अपील याचिका दायर कर निचली अदालत के सजा संबंधी आदेश को चुनाैती देते हुए निरस्त करने की मांग की है. निचली अदालत ने सोनाहातू अंचल के अंचलाधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी पूर्व विधायक अमित महतो को दोषी पाने के बाद दो वर्ष की सजा सुनायी है.
