रांची : खेलगांव से लापता हुई नाबालिग छात्रा गया में मिली

रांची : खेलगांव थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा को खेलगांव पुलिस ने गया पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है. नाबालिग गया के जीआरपी थाना में है. उसके साथ टाटीसिलवे निवासी नितेश कुमार नामक युवक भी है. उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को नाबालिग घर से निकलने के बाद लापता हो गयी थी. पहले […]

रांची : खेलगांव थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा को खेलगांव पुलिस ने गया पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया है. नाबालिग गया के जीआरपी थाना में है. उसके साथ टाटीसिलवे निवासी नितेश कुमार नामक युवक भी है.
उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को नाबालिग घर से निकलने के बाद लापता हो गयी थी. पहले परिजनों ने उसे अपने स्तर से तलाशने का काफी प्रयास किया. लेकिन वह नहीं मिली. तब उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. उसके लापता होने के पीछे नितेश कुमार की संलिप्तता की जा���कारी भी परिजनों ने पुलिस को दी थी. पुलिस 21 नवंबर को नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज उसकी तलाश कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >