रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक महानगर अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में बरियातू में हुई. इसमें पुराने जेल परिसर में बननेवाले जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय के लिए सरना स्थल की मिट्टी संग्रहण पर चर्चा हुई.
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक और मनोज मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज पर विशेष ध्यान दे रही है. इसी कड़ी में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा बना कर सम्मान देने का निर्णय लिया गया है. बैठक में मिट्टी संग्रहण के लिए मंडल प्रभारी भी नियुक्त किये गये.
