रांची : स्कूल की छात्राओं से कटवायी धान

रांची : राजधानी से 40 किलोमीटर दूर बेड़ो के दीघिया, कुदराखो के संत अन्ना विद्यालय की छात्राओं से धान कटवाये जाने का मामला सामने आया है़ इस विद्यालय में दसवीं तक पढ़ाई होती है़ ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन समय-समय पर छात्राओं से इस तरह का गैर शैक्षणिक काम लेता है़ ग्रामीण बताते […]

रांची : राजधानी से 40 किलोमीटर दूर बेड़ो के दीघिया, कुदराखो के संत अन्ना विद्यालय की छात्राओं से धान कटवाये जाने का मामला सामने आया है़
इस विद्यालय में दसवीं तक पढ़ाई होती है़ ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन समय-समय पर छात्राओं से इस तरह का गैर शैक्षणिक काम लेता है़ ग्रामीण बताते हैं कि विद्यालय के ट्रस्ट के पास अच्छी खासी जमीन है़ उस जमीन पर धान की खेती होती है़ खेती में धान रोपने व धान काटने के लिए विद्यालय की छात्राओं को लगाया जाता है़
शनिवार को विद्यालय की जमीन पर लगी धान की फसल काटने के लिए छात्राओं को लगभग चार किलोमीटर पैदल ले जाया गया. फिर धान कटवायी गयी. ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं को इस तरह के काम में लगाना अनुचित है़ विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह के काम करवाये जाने को लेकर संज्ञान लिया जाना चाहिए़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >