रांची : झाविमो ने भी ढुल्लू महतो की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

रांची : झाविमो महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार महिला सशक्तीकरण के दावे करती है़ इसके प्रचार-प्रचार करने में जुटी है़ वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही एक विधायक उनकी ही पार्टी की समर्थक महिला का उत्पीड़न और शारीरिक शोषण करते हैं. पीड़ित महिला को न्याय पाने के […]

रांची : झाविमो महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार महिला सशक्तीकरण के दावे करती है़ इसके प्रचार-प्रचार करने में जुटी है़ वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही एक विधायक उनकी ही पार्टी की समर्थक महिला का उत्पीड़न और शारीरिक शोषण करते हैं. पीड़ित महिला को न्याय पाने के लिए आत्मदाह करने की कोशिश करनी पड़ती है.
श्रीमती यादव ने कहा कि यह घोर चिंता का विषय है. राज्य सरकार इस मामले को संज्ञान में ले. सरकार केवल तमाशबीन नहीं बनी रह सकती. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए. भाजपा में महिला कार्यकर्ता ही महफूज नहीं है, तो फिर सरकार आम महिलाओं की रक्षा कैसे करेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >