रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि राज्य स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है़ सरकार घोषणाएं कर रही हैं, लेकिन उसकी हकीकत किसी से छिपी नहीं है़ 18 वर्ष का युवा झारखंड कुपोषण का शिकार हो गया है़ सरकार घमंड में चूर है़
इस सरकार को जश्न मनाने का अधिकार नहीं है़ सरकार स्थापना दिवस के आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन समारोह में जनता की भागीदारी नहीं है़ सरकारी स्कूल के बच्चों और अपने कर्मचारियों के बीच ही जश्न मना रही है़
श्री सहाय गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ मौके पर प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम और लाल किशोर नाथ शाहदेव मौजूद थे़ श्री सहाय ने कहा कि स्थापना दिवस पर राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता के चेहरे पर जो खुशहाली होनी चाहिए, वह नजर नहीं आ रही है़
