रांची : छठ की भीड़ के मद्देनजर जयनगर एक्सप्रेस में लगा अतिरिक्त कोच

रांची : छठ महापर्व में होनेवाली भीड़ को देखते हुए गुरुवार को रांची से खुलनेवाली रांची-जयनगर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगाया गया. वहीं, स्लीपर में कोच की उपलब्धता नहीं रह पाने के कारण अतिरिक्त कोच नहीं लगाया जा सका. उधर, मौर्य एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की प्रतिक्षा सूची […]

रांची : छठ महापर्व में होनेवाली भीड़ को देखते हुए गुरुवार को रांची से खुलनेवाली रांची-जयनगर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगाया गया.
वहीं, स्लीपर में कोच की उपलब्धता नहीं रह पाने के कारण अतिरिक्त कोच नहीं लगाया जा सका. उधर, मौर्य एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की प्रतिक्षा सूची लंबी थी, लेकिन कोच उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण इसे नहीं लगाया जा सका. इस कारण कोचों में निर्धारित संख्या से काफी अधिक संख्या में लोग ट्रेनों में सवार होकर अपने गंत्वय की अोर गये.
स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच में बाथरूम जाने तक की जगह में किसी तरह बैठकर यात्री गये. फिलहाल मंडल के पास स्लीपर व सामान्य श्रेणीके कोच उपलब्ध नहीं है. वहीं, एसी आदि के भी एक से दो कोच ही उपलब्ध हैं. इस कारण से पूर्व में यात्रियों को यह भी सूचना नहीं मिल पा रही है कि ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगेगा कि नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >