मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं, कही यह बात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपों के पर्व दीपावली पर प्रदेश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से सीएम ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली पर अनंत मंगलकामनाएं दी हैं. श्री दास ने ट्वीट किया है कि दीपोत्सव पर वह प्रदेश और प्रदेश के लोगों की सुख, […]

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपों के पर्व दीपावली पर प्रदेश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से सीएम ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली पर अनंत मंगलकामनाएं दी हैं.

श्री दास ने ट्वीट किया है कि दीपोत्सव पर वह प्रदेश और प्रदेश के लोगों की सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं. उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील की है कि सभी लोग इस दीपावली मिलकर झारखंड से गरीबी रूपी अंधकार को मिटाने का संकल्प लें.

उन्होंने लिखा, ‘आइए, हम सब झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लें. झारखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे.’ उन्होंनेमां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि झारखंड के सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >