रांची : पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने वाले की तलाश

रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में प्रेम प्रकाश बारला को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है. टीम में शामिल पुलिस अफसरों ने प्रेम प्रकाश बारला के नये ठिकाने के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है. पूर्व […]

रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में प्रेम प्रकाश बारला को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है. टीम में शामिल पुलिस अफसरों ने प्रेम प्रकाश बारला के नये ठिकाने के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है. पूर्व में उसके सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीगढ़ा इलाके में रहने की बात सामने आयी थी.
लेकिन वह वहां नहीं मिला था. पुलिस यह भी जानकारी एकत्र कर रही है कि प्रेम प्रकाश बारला पीएलएफआइ से जुड़ा है या सिर्फ पीएलएफआइ के नाम का प्रयोग लेवी मांगने के लिए कर रहा है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में उसके द्वारा राजधानी के कई लोगों से लेवी मांगने की बात सामने आ चुकी है. उसने लेवी की रकम संगठन के विकास और विस्तार के नाम पर मांगी है. 15 अक्तूबर को उसके दो सहयोगी तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पांच लाख रुपये लेवी वसूलने के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने पीछा किया, तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी थी. तब पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की थी. हालांकि भागने के दौरान राजू राम और अतुल बारला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. दोनों ने पूछताछ में बताया था कि वे प्रेम प्रकाश बारला के लिए काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >