रांची : पूर्व रजिस्ट्रार के जमानत मामले में आज फिर होगी सुनवाई

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में गुरुवार को नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण मामले में आरोपी पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मो मुश्ताक अहमद की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने सीबीआइ के आग्रह को देखते हुए सुनवाई स्थगित कर दी. मामले की अगली सुनवाई 26 […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में गुरुवार को नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण मामले में आरोपी पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मो मुश्ताक अहमद की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने सीबीआइ के आग्रह को देखते हुए सुनवाई स्थगित कर दी.
मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआइ को निचली अदालत में चल रही गवाही से संबंधित प्रतिलिपि प्रस्तुत करने को कहा था. उल्लेखनीय है कि सीबीआइ ने नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण में पूर्व रजिस्ट्रार मो मुश्ताक अहमद को आरोपी बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >