रांची : आर्ची ब्लड बैंक का लाइसेंस चार महीनों के लिए रद्द

रांची : बरियातू रोड स्थित आर्ची ब्लड बैंक का लाइसेंस चार माह के लिए रद्द कर दिया गया है. ब्लड बैंक के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई औषध निदेशालय द्वारा की गयी है. जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह पहले ब्लड बैंक में औषधि निरीक्षकों की टीम ने निरीक्षण किया था, जिसमें कई अनियमितताएं पाई […]

रांची : बरियातू रोड स्थित आर्ची ब्लड बैंक का लाइसेंस चार माह के लिए रद्द कर दिया गया है. ब्लड बैंक के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई औषध निदेशालय द्वारा की गयी है. जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह पहले ब्लड बैंक में औषधि निरीक्षकों की टीम ने निरीक्षण किया था, जिसमें कई अनियमितताएं पाई गयी थीं.
टीम ने पाया था कि बैंक में मेडिकल अफसर नहीं है. वहीं, जिस फ्रिज में खून को रखा गया है, वह काम ही नहीं कर रहा है. टीम ने अपनी रिपोर्ट औषधि निदेशालय को सौंपी थी. इसी के आधार पर ड्रग कंट्रोलर रितु सहाय ने ब्लड बैंक के लाइसेंस को चार माह के लिए रद्द कर दिया है. इधर, ब्लड बैंक के लाइसेंस रद्द होने के बाद सेंटर में ताला लग गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >