रांची : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने रिसालदार बाबा के मजार के निकट सरकार द्वारा 1.52 करोड़ से बनाये जा रहे दो मंजिला मुसाफिरखाना का निरीक्षण किया़ मो खान ने ठेकेदार को गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा़ साथ ही भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिया.
कौशल विकास केंद्र खोलने के लिए निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की बात भी कही, ताकि 25 नवंबर को उर्स के दौरान मुख्यमंत्री से इसका उदघाटन कराया जा सके़ मौके पर विभाग के अधिकारी, दरगाह कमेटी के सदर हाजी रऊफ गद्दी, महामंत्री मो फारूक, अकीलुर्रहमान, मो शोएब आदि मौजूद थे़
