रांची : बाइपास रोड के लिए जल्द बंटेगा 21 करोड़ का मुआवजा

रांची : मेसरा से टाटीसिलवे होते हुए रामपुर तक बननेवाली बाइपास सड़क (पुराना रिंग रोड वन व टू) के लिए करीब 21 करोड़ रुपये का मुआवजा जल्द बांटा जायेगा. इसकी प्रक्रिया की जा रही है. तुरुप, महिलौंग, मेसरा, बड़ाम, सिलवाई, हरातू आदि में मुआवजा का वितरण किया जायेगा. जमीन का मुआवजा वितरण के बाद इस […]

रांची : मेसरा से टाटीसिलवे होते हुए रामपुर तक बननेवाली बाइपास सड़क (पुराना रिंग रोड वन व टू) के लिए करीब 21 करोड़ रुपये का मुआवजा जल्द बांटा जायेगा. इसकी प्रक्रिया की जा रही है. तुरुप, महिलौंग, मेसरा, बड़ाम, सिलवाई, हरातू आदि में मुआवजा का वितरण किया जायेगा. जमीन का मुआवजा वितरण के बाद इस पार्ट में भी निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा.
एनएचएआइ रांची-टाटा रोड को चार पार्ट में बांट कर इसका निर्माण करा रहा है. ऐसे में इस हिस्से के निर्माण पर भी बातें हो रही हैं. हालांकि अभी तक इसका काम किसी को नहीं दिया गया है. वहीं राज्य सरकार के स्तर पर भी यह विमर्श हो रहा है कि इसका काम पथ निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >