रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में बुधवार को विधायक इरफान अंसारी के निर्वाचन को चुनाैती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने अब सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व सुनवाई के दाैरान प्रतिवादी विधायक इरफान अंसारी ने गवाही दर्ज करायी. उन्होंने चुनाव व मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने से इनकार किया.
प्रतिवादी की अोर से अधिवक्ता जसमिंदर मजूमदार ने पैरवी की. प्रार्थी की अोर से वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने पक्ष रखा. अगली सुनवाई के दाैरान इरफान अंसारी की गवाही का प्रति परीक्षण प्रार्थी द्वारा किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी बीरेंद्र मंडल ने चुनाव याचिका दायर कर प्रतिवादी के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग की है.
