रांची : पूजा समितियां पंडालों में खुद से भी लगायें सीसीटीवी कैमरे : सिटी एसपी

रांची : जिला शांति समिति की बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में समिति के पदाधिकारियों को सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये गये. सिटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे तो प्रशासन की ओर से लगाये जा रहे हैं. लेकिन, पूजा पंडालों में समिति की ओर से […]

रांची : जिला शांति समिति की बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में समिति के पदाधिकारियों को सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये गये. सिटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे तो प्रशासन की ओर से लगाये जा रहे हैं.
लेकिन, पूजा पंडालों में समिति की ओर से भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें. उन्होंने कहा कि कई जगह ऐसी हैं, जहां की पानी का टैंकर प्रवेश नहीं कर पायेगा, जिससे परेशानी हो जायेगी. इसलिए समिति भी अपनी ओर से पानी की व्यवस्था करे. मौके पर रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा सिंह ने कहा कि पूजा समितियां पंडालों में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाये. बैठक में समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान चार दिनों तक पेयजल व बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग उठायी. साथ ही नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा.
इस पर एसडीओ गरिमा सिंह ने तत्काल नगर निगम व बिजली विभाग के पदाधिकारियों को अावश्यक दिशा-निर्देश जारी किये. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सभी पंडालों का भ्रमण कर वहीं पंडालों के समिति के साथ बैठक करेंगे. बैठक में एडीएम विधि व्यवस्था अखलेश सिन्हा, नगर निगम के प्रतिनिधि के अलावा समिति की ओर से डॉ अजीत सहाय, जयसिंह यादव, रामधन वर्मन, राजीव रंजन मिश्रा, विजय साहू, मनोज खन्ना, हाजी अख्तर, ललित ओझा, भास्कर वर्मा, मो सैयद, इस्लाम भाई व महबूब आलम के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >