रांची : अपर बाजार की बालाजी कपड़ा दुकान से चोरी

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर स्थित बालाजी कपड़ा दुकान से चोरों ने नकद और सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मंगलवार को मामले की जांच करने पहुंची. पुलिस के अनुसार दुकान की एक दराज से सिर्फ 12 हजार रुपये की चोरी की बात सामने आयी है. दुकान से […]

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर स्थित बालाजी कपड़ा दुकान से चोरों ने नकद और सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मंगलवार को मामले की जांच करने पहुंची.
पुलिस के अनुसार दुकान की एक दराज से सिर्फ 12 हजार रुपये की चोरी की बात सामने आयी है. दुकान से कपड़े की चोरी नहीं हुई है. दुकान के संचालक को संदेह है कि दुकान के अंदर रात में कर्मचारी रहते हैं.
चोरी की घटना में उनकी संलिप्तता हो सकती है. मामले में कर्मियों से पूछताछ की गयी, लेकिन कर्मियों ने अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए पूछताछ में पुलिस को कुछ दूसरी ही जानकारी दी है. इसलिए पुलिस को चोरी की घटना पर भी संदेह है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >