निर्मल महताे के हत्यारे काे छाेड़ा, ताे 30 काे किया जायेगा झारखंड बंद

रांची : झारखंड अलग राज्य निर्माण में प्राण की बाजी लगानेवाले शहीद निर्मल महतो के हत्यारे धीरेंद्र सिंह को रिहा करने संबंधी सरकार के निर्णय का कुड़मी सेना ने विरोध शुरू कर दिया है. जमशेदपुर के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि के पास मंगलवार काे एक दिवसीय उपवास किया गया. शैलेंद्र ने कहा […]

रांची : झारखंड अलग राज्य निर्माण में प्राण की बाजी लगानेवाले शहीद निर्मल महतो के हत्यारे धीरेंद्र सिंह को रिहा करने संबंधी सरकार के निर्णय का कुड़मी सेना ने विरोध शुरू कर दिया है.
जमशेदपुर के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि के पास मंगलवार काे एक दिवसीय उपवास किया गया. शैलेंद्र ने कहा कि सरकार का यह निर्णय झारखंड के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है.
इसलिए जो भी कुड़मी नेता सरकार के इस फैसले के साथ समर्थन में खड़ा दिखायी देगा, कुड़मी सेना वैसे नेताओं का विरोध करेगी. कुड़मी सेना के लाेगाें ने कहा कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया ताे 30 अक्तूबर काे झारखंड बंद का आह्वान किया जायेगा. बुधवार काे सरकार का पुतला दहन किया जायेगा. साथ ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >