रांची : बीज व कीटनाशक की तीन दुकानों को किया गया सील

कृषि निदेशक ने शहर की कई बीज व कीटनाशक दुकानों का किया निरीक्षण कई दुकानों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये रांची : कृषि निदेशक रमेश घोलप ने शहर की कई बीज व कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर तीन दुकानों को सील किया गया और उसके […]

कृषि निदेशक ने शहर की कई बीज व कीटनाशक दुकानों का किया निरीक्षण
कई दुकानों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये
रांची : कृषि निदेशक रमेश घोलप ने शहर की कई बीज व कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर तीन दुकानों को सील किया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.
वहीं टाटीसिलवे स्थित गंगोत्री इंडस्ट्रीज की निर्माण इकाई की जांच की गयी. संचालक को गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया गया. यहां जिंक, बोरोन व अन्य प्रकार के कीटनाशक का निर्माण होता है. यहां के कई उत्पादों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया.
श्री घोलप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को उर्वरक की उपलब्धता, गुणवत्ता और मूल्यों की जांच का निर्देश दिया है. रांची में जिला कृषि पदाधिकारी और संयुक्त कृषि पदाधिकारी ने कई प्रतिष्ठानों की जांच की. रातू प्रखंड के बिजुलिया गांव में मनोज मिश्र द्वारा बिना अनुज्ञप्ति के खाद बेचने पर कार्रवाई की गयी.
काठीटांड़ में मेसर्स अमित कृषि केंद्र द्वारा उठाव एवं लेखा जोखा सही नहीं पाया गया. उक्त दोनों के खिलाफ रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं नगड़ी के एडचेरो गांव में मेसर्स शोभा खाद बीज भंडार द्वारा बिना अनुज्ञप्ति के बीज-खाद बेचे जाने पर नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
लोहरदगा में भी कार्रवाई : लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में साहू इंटरप्राइजेज के गोदाम में इल्फो का 20 बोरा खाद बिना कागज के ट्रैक्टर पर लदा पाया गया. संदेहास्पद पाये जाने के कारण ट्रैक्टर को खाद सहित थाने को सुपुर्द कर दिया गया. प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. वहीं साहेबगंज में दुर्गा फर्टिलाइजर द्वारा 266 रुपये प्रति बोरा के स्थान पर 360 रुपये खाद बेचे जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >