23 जिले व अन्य राज्यस्तरीय संवर्गों की 263 रिक्तियों के विरुद्ध भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाये
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तत्वावधान में आयोजित निम्नवर्गीय लिपिक (विभिन्न समाहरणालय संवर्ग के अंतर्गत सीमित परीक्षा) हजारीबाग के लिए सिर्फ दो अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.
एक सामान्य कैटेगरी में व एक अभ्यर्थी अत्यंत पिछड़ा वर्ग कैटेगरी में सफल हुआ है. वहीं एसटी, एससी व पिछड़ा वर्ग-टू कैटेगरी की रिक्तियों के विरुद्ध कोई भी अभ्यर्थी टंकण परीक्षा में चयनित नहीं हो पाया. 23 जिले व अन्य राज्य स्तरीय संवर्गों की 263 रिक्तियां भी खाली रह गयी हैं. समाहरणालय संवर्ग में 147, ट्रेजरी के लिए 33 और स्वास्थ्य विभाग के लिए 85 पद सहित कुल 265 पद के लिए नौ अप्रैल 2018 से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी.
