रांची : रांची से बेंगलुरु जानेवाला इंडिगो का विमान का सोमवार रात रद्द कर दिया गया. शाम में दिल्ली से रांची आये विमान में तकनीकी खराबी आ गयी. इस वजह से विमान को ग्राउंडेड हो गया. इसके बाद बेंगलुरु से रांची आये विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिल्ली भेजा गया.
वहीं, बेंगलुरु के विमान को रद्द कर दिया गया. जिन यात्रियों को बेंगलुरु जाना था, वे परेशान हो गये. नाराज यात्रियों का कहना था की उन्हें उनके विमान से भेजा जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इस कारण से उन लोगों को काफी परेशानी हुई. इस घटना से रांची-दिल्ली विमान सेवा भी प्रभावित हुई. यह विमान विलंब से दिल्ली के लिए उड़ी.
