रांची़ : ट्रैफिक पुलिस पर चेकिंग के दौरान युवक के साथ मारपीट का आरोप

रांची़ : ट्रैफिक पुलिस पर एक युवक ने वाहन जांच के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है. इस बाबत उसने कोतवाली थाना में सनहा दर्ज कराया है. घटना अलबर्ट एक्का चौक पर मंगलवार को दिन के एक बजे हुई. युवक का आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने डंडा चलाया, जिससे उसके […]

रांची़ : ट्रैफिक पुलिस पर एक युवक ने वाहन जांच के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है. इस बाबत उसने कोतवाली थाना में सनहा दर्ज कराया है. घटना अलबर्ट एक्का चौक पर मंगलवार को दिन के एक बजे हुई.
युवक का आरोप है कि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने डंडा चलाया, जिससे उसके सिर व चेहरे पर चोट आयी है. घायल होने के बाद उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इधर, इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी रंजीत लकड़ा ने कहा कि मारपीट की बात गलत है़
इधर, राजधानी में मंगलवार को विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ इस क्रम में 849 वाहन चालकों का 595200 (छह लाख) का चालान काटा गया़ अभियान में सर्वाधिक अरगोड़ा चौक पर जेवियर बाखला के नेतृत्व में कुल 149 चालान काट कर चालकों से 132700 रुपये जुर्माना वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >