रांची : देवी मंडप चित्रगुप्त कॉलोनी में जलजमाव के विरोध में धनरोपनी

रांची : देवी मंडप चित्रगुप्त कॉलोनी में सड़क पर हुए जलजमाव के विरोध में शनिवार को मुहल्ले के दर्जनों लोगों ने धनरोपनी की. इस मौके पर उत्तम यादव ने कहा कि पिछले पांच सालों से यहां के लोग इस समस्या से परेशान हैं. हल्की बारिश होने पर भी घरों में पानी घुस जाता है. सड़क […]

रांची : देवी मंडप चित्रगुप्त कॉलोनी में सड़क पर हुए जलजमाव के विरोध में शनिवार को मुहल्ले के दर्जनों लोगों ने धनरोपनी की. इस मौके पर उत्तम यादव ने कहा कि पिछले पांच सालों से यहां के लोग इस समस्या से परेशान हैं. हल्की बारिश होने पर भी घरों में पानी घुस जाता है. सड़क पर हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है‍.
श्री यादव ने कहा कि जब तक नगर विकास मंत्री, हटिया विधायक, मेयर व डिप्टी मेयर की नींद नहीं खुलेगी, तब तक सड़क पर धनरोपनी कर हम विरोध करते रहेंगे. मौके पर अशोक श्रीवास्तव, आलोक चौधरी, विजय रंजन, संदीप राणा, रोहित कुमार, संजय कुमार, चंदन कुमार, पंकज कुमार, भगवान सिंह, विनोद ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >