रांची : तारा शाहदेव की गवाही दर्ज

रांची : नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव की आंशिक गवाही शनिवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में हुई. तारा शाहदेव ने गवाही में बताया है कि होटवार स्थित शूटिंग केंद्र में रंजीत सिंह कोहली अौर तत्कालीन रजिस्ट्रार विजिलेंस मुश्ताक अहमद आते थे. इन दोनों ने राइफल शूटिंग सीखने की बात कहते हुए उससे […]

रांची : नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव की आंशिक गवाही शनिवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में हुई. तारा शाहदेव ने गवाही में बताया है कि होटवार स्थित शूटिंग केंद्र में रंजीत सिंह कोहली अौर तत्कालीन रजिस्ट्रार विजिलेंस मुश्ताक अहमद आते थे. इन दोनों ने राइफल शूटिंग सीखने की बात कहते हुए उससे बातचीत की शुरुआत की थी. इसी के बाद कोहली से जान-पहचान बढ़ी.

तारा ने रंजीत कोहली से शादी से संबंधित जानकारी भी दी. कहा कि मुश्ताक अहमद भी उससे छेड़छाड़ करता था. गौरतलब है कि तारा शाहदेव ने रंजीत कोहली, मुश्ताक अहमद सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें प्रताड़ना, धर्म परिवर्तन की कोशिश करने, दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >