छापेमारी में लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की पिस्कानगड़ी : थाना क्षेत्र के नगड़ी महतोटोली में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी में लाखों रुपये का अवैध शराब बरामद हुआ. गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान टीम ने मारुति वैन में युवक को शराब लोड […]

पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की

पिस्कानगड़ी : थाना क्षेत्र के नगड़ी महतोटोली में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी में लाखों रुपये का अवैध शराब बरामद हुआ. गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान टीम ने मारुति वैन में युवक को शराब लोड करते हुए देखा. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही युवक वाहन छोड़ कर भागने में सफल रहा. टीम ने घरों की छानबीन की. बंद पड़े चार घरों के छह कमरों में लाखों रुपये के अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. 750 पेटी बरामद शराब को नगड़ी थाना लाया गया. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही थी. पुलिस ने तीन मारुति वैन भी जब्त किया है.
जिसका नंबर जेएच 01 सीएफ 2708, जेएच 01 सीएक्स 4229 और एक बिना नंबर की है. छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अजीत कुमार, ओमप्रकाश, सब इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी, कृष्णा कुमार प्रजापति, सुमित कुमार सारंगी, नगड़ी थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, एएसआइ एसएस कुंतिया, सुनील कुमार सिंह, उपेद्र सिंह, शिव कुमार साह, सुरेंद्र राम, कृष्णा मुर्मू, विनय कुमार सिंह, जूलियन डांग, सत्यनारायण रजक, बलिराम उरांव, शिव लाल मरांडी, उपेंद्र सिंह सरदार, सुमित महतो, सुरेंद्र राम, विष्णु कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, कृष्णा मुर्मू, विनय कुमार सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >