रांची : उदघाटन की तिथि तय, पर नहीं हुआ आवंटन

रांची : कचहरी रोड स्थित नवनिर्मित वेंडर मार्केट के उदघाटन की तिथि दो अक्तूबर को तय की गयी है. इसी दिन इस मार्केट का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मार्केट भी रखा जायेगा. हालांकि, अब तक इस मार्केट की दुकानों के आवंटन की कोई नीति नहीं बनायी गयी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है […]

रांची : कचहरी रोड स्थित नवनिर्मित वेंडर मार्केट के उदघाटन की तिथि दो अक्तूबर को तय की गयी है. इसी दिन इस मार्केट का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मार्केट भी रखा जायेगा. हालांकि, अब तक इस मार्केट की दुकानों के आवंटन की कोई नीति नहीं बनायी गयी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस मार्केट में किन्हें दुकानें मिलेंगी.
ज्ञात हो कि इस वेंडर मार्केट के ग्राउंड और पहले तल्ला को खुला प्लेटफॉर्म बनाया गया है, जिसे फुटपाथ दुकानदारों को आवंटित किया जाना है. लेकिन, कोई नीति नहीं बनने से शहर के फुटपाथ दुकानदारों में भी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >