ओरमांझी : विश्वास के साथ लगातार प्रयास से ही सफलता

तीरंदाज मधुमिता ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को दिया मंत्र ओरमांझी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित समारोह में उपायुक्त राय महिमापत रे ने एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता तीरंदाज मधुमिता कुमारी को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर छात्राओं ने मधुमिता से उसकी सफलता के मंत्र पूछे. मधुमिता […]

तीरंदाज मधुमिता ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को दिया मंत्र
ओरमांझी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित समारोह में उपायुक्त राय महिमापत रे ने एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता तीरंदाज मधुमिता कुमारी को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर छात्राओं ने मधुमिता से उसकी सफलता के मंत्र पूछे.
मधुमिता ने कहा कि विश्वास के साथ लगातार प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है. उसने छात्राओं को मेहनत करने व गुरुजनों का सम्मान करने की बात कही. वहीं रविवार को ही विद्यालय में दिल्ली के मशहूर वायलिन वादक जौहर अली व तबला वादक पंडित अनूप घोष ने शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर उपस्थित उपायुक्त ने कहा कि पूरे झारखंड में जौहर अली द्वारा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के बीच कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता लाकर वायलिन व शास्त्रीय वादन की जानकारी देने की जरूरत है.
इस अवसर पर डीडीसी दिव्यांशु झा, एडीएम अखिलेश्वर कुमार सिंह, डीएसइ रतन महावर, सहायक निदेशक समाज कल्याण सुरक्षा प्रियंका श्रीवास्तव, जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद, बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ राजेश कुमार, वार्डन एस सुधा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >