कोयलांचल के 12 खिलाड़ियों को वुशू संघ ने सम्मानित किया

राष्ट्रीय पदक विजेताओं को झारखंड वुशू संघ ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

डकरा. बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी रांची के वुशू प्रशिक्षण हॉल में 2025-2026 सत्र के राष्ट्रीय पदक विजेताओं को झारखंड वुशू संघ ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कोयलांचल के 12 ऐसे खिलाड़ी जो चतरा जिला वुशू संघ की ओर से खेलते हैं उन्हें भी सम्मानित कर भविष्य के प्रतियोगिताओं के लिए उनमें उर्जा भरने का काम किया गया है. सीतल कुमारी, तनु कुमारी, रौशनी कुमारी, प्राची कुमारी, अनिशा कुमारी, विद्या कुमारी, वाणी कुमारी, सुमो कुमारी, कशिश राज, शिवम उरांव, धनश्याम उरांव, राजकुमार, विकास महतो को सम्मानित किया गया है. सभी सम्मानित खिलाडियों को चतरा जिला वुशू संघ कि ओर से उनके प्रशिक्षक रजी अहमद ने भी बधाई और शुभकामना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >